1 गेंद पर अधिकतम कितने रन दौड़े जा सकते हैं? 99% लोग नहीं जानते..

Spread the love

1 गेंद पर अधिकतम कितने रन दौड़े जा सकते हैं? क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे इस दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल की है। हालांकि इस क्रिकेट के खेल में कई ऐसे नियम है जिनके बारे में बहुत कम ही लोगो को पता होगा। क्रिकेट से संबंधित सवाल हमेशा की लोगो के मन में रहते है जिनमे से एक है की आखिर बल्लेबाज़ 1 गेंद पर ज्यादा से ज्यादा कितने रन दौड़ कर बना सकता है? हम आपको बता दे की इस संबंध में अधिकांश लोगो का तो सोचना है की एक बॉल में अधिकतम 3 रन दौड़कर किये जा सकते है। परन्तु अगर इस सवाल का जवाब आप क्रिकेट इतिहास में खोजेंगे तो आपको यह पता चलेगा की जब तक गेंद को डेड बॉल ना घोषित कर दिया जाए। तब तक बल्लेबाज़ जितना चाहे उतना रन एक बॉल पर दौड़ कर ले सकता है।
लेकिन अगर बात की जाएगा प्रथम श्रेणी क्रिकेट की तो 1 गेंद पर सबसे अधिक 10 रन दौड़कर बनाए जा चुके हैं। वर्ष 1877 में अल्बर्ट हाल के नाम 1 बॉल में 10 रन दौड़ कर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज़ है। इस रिकॉर्ड की बराबरी साल 1960 में सैमुअल वुड ने कर ली थी।

Maximum runs can be scored on 1 ball?
Maximum runs can be scored on 1 ball?

अब अगर बात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की करे तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1 बॉल पर सर्वाधिक 8 रन दौड़कर बनाए जा चुके है। ये कैसे हुए इसके लिए हम आपको बता दे की 3 रन दौड़कर लेने के पश्‍चात जब इस टीम के विकेटकीपर भाईसहाब ने इस गेंद को स्टंप की और मारा तो गेंद सीधा जाकर मैदान के एक फील्डर के हेलमेट पर जा लगी। जिसके पश्‍चात मैच के अंपायर ने पेनाल्टी के तौर पर 5 रन बल्लेबाज़ को और दे दिए ! जिसकी वजह से 1 गेंद पर 8 रन बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। ये तब तक ही हो सकता है जब-तब वह बॉल डेड न घोषित हो जाये। तो कैसी लगी आपको हमारी ये जानकारी कमैंट्स में जरूर बताये। – ग्रेट नेशन न्यूज़