Sidhu Mosewala : पंजाबी सिंगर से राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला के बारे में सबकुछ जानिए

Spread the love

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का जन्म 17 जून 1993 को मनसा जिले के मूस गांव में हुआ था। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह था! और बहुत ही कम वक्त में लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गए थे। सिद्धू मूसेवाला के पिता भोला सिंह पूर्व सेनाधिकारी हैं। वहीं सिद्धू मूसेवाला की मां चरन कौर इस समय गांव की प्रधान भी हैं। पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसे वाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिद्धू मूसेवाला 28 साल के थे। सिद्धू मूसेवाला ( punjabi singer sidhu moose wala death news) की शनिवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सुरक्षा हटा दी थी। सिद्धू मूसेवाला पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सिंगर थे। पंजाबी गाने की गायकी ने उन्हें पूरे पंजाब और पंजाबी गाने सुनने वालों के दिलों तक पहुंचा दिया। उनसे अनेकों विवाद भी जुड़े, कई आपराधिक मुकदमें भी दर्ज हुए लेकिन उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई।

Punjabi Singer Sidhu Moose Wala
Punjabi Singer Sidhu Moose Wala

सिद्धू मूसेवाला इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढाई की थी, ग्रेजुएशन करने के बाद वो (sidhu moose wala news) कनाडा चले गए थे। और कनाडा में ही उन्होंने अपना पहला गाना रिलीज किया था। यहां पर उन्होंने अपना पहला गाना जी वैगन रिलीज किया था। साल 2018 में उन्होंने भारत में लाइव परफॉर्मेंस देना शुरू कर दिया था। उन्हें पहचान साल 2017 में आए गाने So High से मिली थी। इस गाने के लिए उन्हें ब्रिट एशिया टीवी म्यूजिक अवॉर्ड्स में बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला था। मूसेवाला के खिलाफ अपने गानों के जरिए बंदूक की संस्कृति और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोपों की तरत कई केस भी दर्ज किए गए थे। 2020 में तत्कालीन कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने उनके खिलाफ एक गाने में कथित तौर पर बंदूक की संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोपों में आर्म्स ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया था।Punjabi Singer Sidhu MooseWala
सिद्धू मूसेवाला हत्या को लेकर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रौशन लाल बिट्टू ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि इसके लिए यही दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने उनकी सिक्योरिटी वापस लिए जाने को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

Deva Gurjar Kota: एक गांव का लड़का कैसे बन गया डॉन, देवा अपनी निजी लाइफ से भी चर्चा में था