World’s Oldest Tree: दुनिया का सबसे पुराना पेड़, 5484 साल पुराना

Spread the love

दुनिया का सबसे पुराना पेड़ कौन सा है? World’s Oldest Tree

चिली के दक्षिणी इलाके (दक्षिणी चिली (Southern Chile) में मौजूद एक नेशनल पार्क में दुनिया का सबसे पुराना पेड़ मौजूद है. इस पेड़ की उम्र 5484 साल है. जिसे दुनिया के सबसे अधिक उम्र वाले पेड (World’s Oldest Tree) होने का खिताब मिल चुका है। यह पेड़ इस दुनिया में 5484 साल (5484 Year Old) से मौजूद है और हैरान करने वाली बात ये है कि इतने सालों से ये पेड़ सुरक्षित है और हरा-भरा है. ओर अभी भी यह पेड़ इस पृथ्‍वी पर है। आइये जानते है इस पेड़ के बारे में और क्‍या नाम है इस पेड़ का।

इस पेड को साइप्रेस ट्री (Cyprus tree) के नाम से जाना जाता है।

चिली के दक्षिणी इलाके में मौजूद एक पार्क जिसका नाम अलर्स कोस्तेरो नेशनल पार्क ((Alerce Costero National Park)) है। इस पार्क में दुनिया का सबसे अधिक पुराना पेड़ खोजा गया है। इस पेड को साइप्रेस ट्री के नाम से जाना जाता है। इसका हिन्‍दी में नाम सनौवर है। यह पेड़ दुनिया में मौजूद पृथ्‍वी पर सबसे पुराना है। सबसे पुराना कहने का मतलब है कि इस पेड़ की उम्र धरती पर मौजूद सभी पेड़ों से ज्यादा है. इसलिए वैज्ञानिक इसे ‘ग्रेट ग्रैंडफादर’ भी बुलाते हैं। इस पेड़ की आयु 5484 साल है। इसका पता पेरिस में स्थित लेबोरेटरी क्लाइमेट एंड एनवायरमेंटल साइंसेस के एक इकोलॉजिस्ट जिनका नाम जोनाथन बारिचविच है। उनके द्वारा लगाया गया है। जोनाथन बताते है, कि यह पेड़ साइप्रेस दुनिया में विलुप्‍त हो रही प्रजाति का पेड़ है।World's Oldest Tree: दुनिया का सबसे पुराना पेड़, 5484 साल पुराना

पेड़ की उम्र छल्‍लों की गणना कर के पता लगाई जाती है।

पेड़ो कि आयु का पता लगाने के लिए पेड़ के तने में मौजूद चक्र को गिन कर आयु पता लगाई जाती है। पेड़ो कि छाल को काट कर एक सेंपल लेकर भी हम पेड़ो की आयु का पता लगा सकते है। इकोलॉजिस्‍ट जोनाथन ने भी पेड़ के आकार, उसके फैलाव आदि का निरीक्षण करके कंप्‍यूटर मॉडल की सहायता से अच्‍छे से जॉच करके इस पेड़ की आयु का पता लगाया है, और अपने निरीक्षण से इस पेड़ की आयु 5484 वर्ष बताई। जोनाथन कहते हैं कि कुछ वैज्ञानिक इस खुलासे से इत्तेफाक नहीं रखते लेकिन पेड़ में बिना छेद किए या काटे इसकी सही उम्र का पता लगाने का इससे सटीक तरीका नही हो सकता। वैसे पेड़ के अंदरूनी छल्लों की गणना नहीं कर सकते तो उसकी सही उम्र का पता लगाना मुश्किल होता है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबीत जोनाथन ने जिस तकनीक से इस पेड़ की उम्र की गणना की है, वो लगभग सही हो सकती है. ये पक्का है कि ये पेड़ 5000 साल से ज्यादा पुराना है. World's Oldest Tree: दुनिया का सबसे पुराना पेड़, 5484 साल पुराना

पेड़ की उम्र कंप्‍यूटर मॉडल की सहायता से पता लगाई गई

जोनाथन ने इस पेड़ के विकास के बारे में उन्‍होंने कंप्‍यूटर मॉडल की सहायता से 80 प्रतिशत तक पता लगा लिया है। वह बताते है कि केवल 20 प्रतिशत जानकारी का पता लगाया जाना बाकी है। वह कहते है कि जितनी स्‍टडी इस पेड़ पर की गई है। उसके हिसाब से इस पेड़ की बताई गई उम्र बिल्‍कुल सटीक है।
इस पेड़ के तने का डायमीटर केवल 4 मीटर का है। इसी वजह से छल्‍लों को गिन कर इस पेड़ कि आयु का पता नहीं लगाया जा सका। इसलिए जोनाथन के द्वारा कंप्‍यूटर मॉडल का प्रयोग किया गया। इस पेड़ ने पुराने सबसे उम्रदराज पेड़ का रिकॉर्ड तोड़ कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आपको बता दे कि साइप्रेस ट्री के पहले सबसे उम्रदराज पेड़ का रिकॉर्ड कैलिफोर्निया में स्थित पेड़ ब्रिस्टलकोन पाइन के नाम था। इस पेड़ को मेथुसेलाह के नाम से जाना जाता है। इस पेड़ की उम्र करीब 4853 साल की है। लेकिन साइप्रेस ने इस पेड़ का यह रिकॉर्ड तोड़ कर अब अपने नाम कर लिया है। क्‍योंकि ग्रेट ग्रैंडफादर की आयु 5,484 है। जोकि मेथुसेलाह से 631 वर्ष अधिक है।