दुनिया के सबसे अजीबोगरीब इंसान

Spread the love

दुनिया के सबसे अजीबोगरीब इंसान

दुनिया में कई ऐसे इंसान (Person) हैं जो अपनी अजीबोगरीब (Weirdest) खासियत की वजह से मशहूर (Famous) हैं. तो आज हम ऐसे ही दुनिया के कुछ ऐसे ही अजीब इंसानो (Weirdest Person) के बारे में जानते है।

  • इन महिलाओ को नहाने की इजाजत नहीं है
    अफ्रीका,कुनैन प्रांत में रहने वाली हिम्बा जनजाति की महिलाओं को जीवन मे केवल एक बार नहाने की इजाजत है वो भी अपनी शादी के दिन। वहां की महिलाओं को पानी से हाथ धोने तक कि मनाही है। आप मे से जिन्हें नहाना पसंद नहीं है वो इसी जनजाति में शामिल हो सकते हैं।हिम्बा जनजाति की महिला

 

  • ये महाशय चाइना के यू जेनह्यूआन हैं. इन जनाब का 96 फीसदी शरीर बालों से ढका हुआ है. बिना कपड़ों के यह भालू की तरह नजर आते हैं. यू जेनह्यूआन को अपने बालों की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। यू जेनह्यूआन आज-कल अपने बालों को साफ करवाने के लिए ट्रीटमेंट ले रहे हैं।यू जेनह्यूआन

 

  • दुनिया में सबसे बड़ा मुंह फ्रांस्सिको डोमिंगो का है जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इनका मुंह इतना बड़ा है की फ्रांसिस्को डोमिंगो अपने इतने बड़े मुंह में सॉफ्ट ड्रिंक की कैन तक रख लेते हैं।सबसे बड़ा मुंह फ्रांस्सिको डोमिंगो

 

  • अगर दुनिया में शक्तिशाली इंसान की तो सजद को दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान माना जाता है. इनको दुनिया ‘The Iranian Hulk’ के नाम से भी जानती है।सजद घरीबी, The Iranian Hulk

ये भी पढ़े – एम्बुलेंस की गाड़ियों पर शब्द को उल्टा क्यों लिखते हैं? क्या आपको पता है?

  • इंग्लैंड का रहने वाला ‘गैरी टर्नर’ नाम का इंसान जिसकी त्वचा इतनी ज्यादा लचीली है कि वह उसे लगभग 14 सेंटीमीटर तक खींच सकता है और गर्दन की त्वचा से अपना आधा चेहरा भी ढक सकता है। गैरी टर्नर को त्वचा से जुड़ी एक बीमारी है, जिसकी वजह से वे ऐसा कर पाते हैं।गैरी टर्नर

 

  • अगर हम बात करे दुनिया की सबसे लम्बी नाक की तो दुनिया में सबसे लंबी नाक मेहमत ओज़्यूरेक नाम के एक तुर्की व्यक्ति की है। 8.8 सेमी की नाक के साथ।दुनिया में सबसे लंबी नाक, मेहमत ओज़्यूरेक

 

  • नेपाल के चंद्र बहादुर दांगी अपने छोटे कद के लिए मशहूर हैं. इनका कद केवल 54.6 सेंटीमीटर है. दांगी को दुनिया के सबसे छोटे कद के इंसान का अवॉर्ड भी मिल चुका है।नेपाल के चंद्र बहादुर दांगी

 

  • सुल्तान कोसेन दुनिया के सबसे लंबे इंसान हैं. सुल्तान टर्की में रहते हैं. इनकी लंबाई 8 फीट 3 इंच है. इनका नाम विश्व रिकॉर्ड (World Record) में दर्ज है. (सुल्तान कोसेन Sultan Kösen एक तुर्किश किसान है ये गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार जीवित सबसे लम्बे आदमी है। इनकी लम्बाई 251 सेन्टीमीटर है।)सबसे लंबे इंसान, सुल्तान कोसेन