सिर्फ 100 की उम्र में डिएगो बना 800 बच्‍चों का पिता, डिएगो की कहानी जान कर यकीन नहीं करंगे

Spread the love

Tortoise Diego : लैटिन अमेरिकी देश इक्वावाडॉर(Ecuador) में रहने वाला डिएगो कछुआ बहुत ही फेमस है। विशाल चेलोनोइडिस हुडेंसिस प्रजाति के कछुए को बचाने के लिए इस कछुए का इस्तेमाल किया गया है। इस प्रजाति के कछुए विलुप्त होने की कगाortoise Diego : लैटिन अमेरिकी देश इक्वावाडॉर(Ecuador) में रहने वाला डिएगो कछुआ बहुत ही फेमस है। विशाल चेलोनोइडिस हुडेंसिस प्रजाति के कछुए को बचाने के लिए इस कछुए का इस्तेमाल किया गया है। इस प्रजाति के कछुए विलुप्त होने की कगार पर आ चुके थे। इसी दौरान चेलोनोइडिस हुडेंसिस तरह के प्रजाती को बचाने के लिए एक प्रोग्राम चलाया गया, जिसमें चेलोनोइडिस हुडेंसिस के लिए गलापागोस द्वीप के कछुए की जरूरत थी।
इस प्रजाति के बच्चे पैदा करने के मुहिम में डिएगो कछुए का बहुत बड़ा हाथ रहा। डिएगो ने अकेले 800 बच्चे पैदा करने में सफलता हासिल की। अभी डिएगो की उम्र सिर्फ 100 साल है। विश्व में साल 1960 में चेलोनोइडिस हुडेंसिस प्रजाति के सिर्फ 15 कछुए ही रह गए थे।

कछुए डिएगो को रिटायर कर दिया
डिएगो को चेलोनोइडिस हुडेंसिस के कछुए को बचाने के क्रम में शामिल किया गया था। इस पूरे प्रोग्राम के तहत चेलोनोइडिस हुडेंसिस प्रजाति के कुल 2000 बच्चे को पैदा करने का लक्ष्य रखा गया था। करीब 50 साल पहले डिएगो के साथ और 15 कछुए को बच्चा पैदा करने के प्रोग्राम में शामिल किया गया था। जिसमे डिएगो की कुल बच्चो कि संख्या में 40 फीसदी हिस्सेदारी रही।

कछुए डिएगो को रिटायर कर दिया

कछुए डिएगो को रिटायर कर दिया

डिएगो कछुए को 11 जनवरी 2020 को रिटायर करके एक वीरान द्वीप पर छोड़ दिया गया था। इक्‍वाडोर के पर्यावरण मंत्री ने इसे युग का अंत करार दिया था। ये अब बच्चे पैदा करने वाले प्रोग्राम में शामिल नहीं रहा। चेलोनोइडिस हुडेंसिस प्रजाति के कछुए की संभावित उम्र 200 साल तक की होती है। इस हिसाब से डिएगो रिटायर होने के बावजूद एक यंग कछुए के कैटेगरी में शामिल है। डिएगो कछुए का वजन करीब 80 किलोग्राम है। डिएगो की लंबाई 35 इंच है, और पूरी तरह से खड़ा कर देने पर ये 5 फुट का हो जाता है।