टूटने वाला था राज कपूर और कृष्णा की शादी का रिश्ता, इन लोगो ने ला दिया था दोनो में भूचाल

Spread the love

Krishna Raj Kapoor : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर की लव स्‍टोरी काफी द‍िलचस्‍प है।

शादी से एक साल पहले राज कपूर और कृष्णा (Krishna Raj Kapoor) की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों एक साल तक एक दूसरे से मिलते जुलते रहे, दोनों ने एक साल तक एक दूसरे को समझा और शादी करने का फैसला किया। उनकी शादी 1946 में मध्य प्रदेश के रीवा में हुई थी। ये वो दौर था जब भारत आजादी पाने की तरफ जा रहा था। लेकिन इनकी शादी के समारोह में भी एक ऐसी घटना हुई जिससे राज कपूर को बुरा लग गया था। दरअसल, शादी समारोह में उस समय के मशहूर अभिनेता अशोक कुमार भी पहुंचे थे। कृष्‍णा अशोक कुमार की इतनी दीवानी थीं कि वह अशोक कुमार की एक झलक पाने को बेताब थीं। कृष्‍णा के दिल में अशोक कुमार के प्रति ये दीवानगी देखकर राज कुमार को बेहद बुरा लगा और उन्‍होंने तय किया कि वह खुद को एक बेहतरीन अभि‍नेता के तौर पर स्‍थाप‍ित करेंगे।

Krishna Raj Kapoor

उसके बाद साल 1948 में राज कपूर ने फिल्म निर्देशन में आये और फिल्म ‘आग’ बनाई। इस फिल्म ने राज कपूर और कृष्णा के बीच में दूरियां लानी शुरू कर दी थीं। फिल्म में हीरोइन नरगिस थी। दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगीं। 1957 में दोनों अलग हो गए।

Nargis Dutt and Raj Kapoor

नरगिस से अलग होने के बाद 60 के दशक में वैजयंती माला का नाम भी राज कपूर के साथ जुड़ा। इन दोनो की नजदीकियां देख के राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर घर छोड़कर चली गई थीं और करीब साढ़े चार महीने मुंबई के नटराज होटल में ही ठहरी रही। राज कपूर के बहुत मनाने के बाद कृष्णा कपूर इस शर्त पर वापिस आने को मानीं कि वो फिर कभी वैजयंती माला के साथ काम नहीं करेंगे। और फिल्म ‘संगम’ के बाद वैजयंती माला और राज कपूर ने फिर कभी भी किसी फिल्म में काम नहीं किया।

Vaijayanti Mala and Raj Kapoor

 

Exit mobile version