Delhi में Viral हुआ Litchi Gravy Momos: इंटरनेट पर मचा बवाल | अजीब स्ट्रीट फूड ट्रेंड्स 2025

दिल्ली(Delhi) की सड़कों पर मिलने वाले स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड मोमोज़((Litchi Gravy Momo)) को लेकर सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक वेंडर लीची ग्रेवी में तले हुए मोमोज़ बनाते हुए दिख रहा है। जैसे ही वीडियो(viral videos) सामने आया, इंटरनेट पर हंगामा मच गया और लोग पूछने लगे – “आख़िर क्यों?” – ‘ऐसा मत करो यार!’

viral video में दिखा अजीब फूड एक्सपेरिमेंट – Litchi Gravy Momos

इंस्टाग्राम पेज @bhukkad_bagh द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में दिल्ली के विवेक विहार स्थित “बब्बू मोमोज़” नामक स्टॉल पर एक वेंडर लीची ग्रेवी में मोमोज़(Litchi Gravy Momos) बनाते नजर आता है। वह पहले मसालेदार ग्रेवी तैयार करता है, फिर उसमें लीची का रस, लीची फल और फ्राइड मोमोज़ डालकर सभी को साथ में पकाता है।

नेटिज़न्स का रिएक्शन – गुस्सा, दुख और मजाक की बारिश

वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। एक यूज़र ने रोते हुए इमोजी के साथ लिखा –
“आख़िर क्यों?” दूसरे यूज़र ने पूछा – “क्या मजबूरी थी भाई आपकी?एक और यूज़र ने कहा – “प्लीज़ मोमोज़ के साथ ऐसे खतरनाक प्रयोग बंद करो। आंखों, जुबान और आत्मा – सबको दुख होता है।”
वहीं किसी यूज़र ने मजाक में लिखा – “सुप्रीम कोर्ट ये सब नहीं देख रही क्या? स्वतः संज्ञान लीजिए प्लीज़!”

लीची ग्रेवी मोमोज़ के बाद अब Bhindi Samosa भी वायरल

इससे पहले भी एक और अजीब स्ट्रीट फूड का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक वेंडर भिंडी से भरे हुए समोसे बनाता दिखा। इंस्टाग्राम फूड क्रिएटर अक्षिता जैन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा: Have you ever tried Bhindi Samosa??”

वीडियो में देखा गया कि स्टॉल पर समोसे को चटनी और धनिया से सजाया गया, लेकिन लोगों को भिंडी का भरावन बिलकुल पसंद नहीं आया। कमेंट्स में लोग कहने लगे – “प्लीज़ बंद करो ये अजीब फूड ट्रेंड्स!

स्ट्रीट फूड में हो रहा है हद से ज्यादा एक्सपेरिमेंट

आजकल वायरल फूड वीडियो और बिज़ारे रेसिपीज़ का चलन सोशल मीडिया पर तेज़ी से बढ़ रहा है। मगर Litchi Gravy Momos और Bhindi Samosa जैसे एक्सपेरिमेंट्स लोगों की नाराज़गी का कारण बन रहे हैं। भारत में मोमोज़ और समोसे जैसी चीजें सिर्फ स्वाद ही नहीं, भावना से भी जुड़ी हैं – और जब इनका “हुलिया” बदला जाता है, तो दिल टूट जाता है।